फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The state's first city polyclinic has opened in Basantpur Gorakhpur

Gorakhpur News: प्रदेश का पहला सिटी पॉलीक्लीनिक बसंतपुर में शुरू, मिलेंगी स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं

Mon, 15 Dec 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 12:03 AM IST
सार

सूबे का पहला सिटी पॉली क्लीनिक रविवार से बसंतपुर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हो गया। विधायक विपिन सिंह और एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभाग दत्ता ने केंद्र का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
The state's first city polyclinic has opened in Basantpur Gorakhpur
फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक विपिन सिंह व एम्स की ईडी डॉ विभा दत्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश का पहला सिटी पॉली क्लीनिक रविवार से बसंतपुर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हो गया। इस केंद्र पर प्रतिदिन दो विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। पॉली क्लीनिक का शुभारंभ ग्रामीण क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह और एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने किया। इस अवसर पर शिविर लगाकर राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों के आंखों की जांच की गई।
विज्ञापन


विधायक विपिन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुरू हो रहा सिटी पॉली क्लीनिक जनस्वास्थ्य को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 
विज्ञापन

एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभाग दत्ता ने कहा कि सिटी पॉली क्लिनिक लोगों को अनावश्यक उच्च चिकित्सा केंद्रों पर जाने से बचाएगा। इससे उच्चतम संस्थानों पर वही मरीज जाएंगे, जिन्हें अति विशेषज्ञ चिकित्सकीय सुविधाओं की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लक्ष्मीशंकर जायसवाल ने कहा कि इस क्लीनिक का लाभ समुदाय के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी मिलेगा। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि सिटी पॉली क्लिनिक में सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

इसके साथ ही अलग-अलग दिवसों पर बाल रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन और आर्थो सर्जन की सेवाएं फिलहाल शुरू की जा रही हैं। यहां न केवल विशेषज्ञ की सेवाएं दी जाएंगी, बल्कि सैंपल ट्रांसपोर्ट सिस्टम के जरिये बड़ी और महत्वपूर्ण पैथाेलॉजिकल जांच भी उपलब्ध होगी। इस सुविधा से लोग जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स जाने से बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed