{"_id":"6aa711a8c8900b7a370c19d2","slug":"the-state-has-become-a-hub-of-industrial-development-due-to-improved-law-and-order-and-robust-connectivity-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1450457-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेहतर कानून-व्यवस्था और मजबूत कनेक्टिविटी से प्रदेश बना औद्योगिक विकास का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेहतर कानून-व्यवस्था और मजबूत कनेक्टिविटी से प्रदेश बना औद्योगिक विकास का केंद्र
Mon, 14 Sep 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन की ओर से रविवार को एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उद्यमियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके रहते किसी उद्यमी की एक पाई का भी नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। बेहतर कानून-व्यवस्था और मजबूत कनेक्टिविटी से प्रदेश औद्योगिक विकास का केंद्र बना है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, मजबूत कनेक्टिविटी, आधुनिक बुनियादी ढांचे और निवेश के अनुकूल माहौल के कारण उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास का केंद्र बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखपुर के औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से बदलाव आया है। गोरखपुर आगे बढ़ेगा तो उत्तर प्रदेश भी आगे बढ़ेगा।
उन्होंने अपने व्यावसायिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि छोटे कारोबार से शुरुआत करके भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। युवाओं और उद्यमियों को समस्याओं से घबराने के बजाय उन्हें चुनौती के रूप में स्वीकार करने की सलाह दी। कहा कि मेहनत, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल की जा सकती है। इसमें प्रशिक्षक करमपाल सिंह और उज्ज्वल सिंह ने उद्यमियों को व्यवसाय और नेतृत्व विकास से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और अतुल सराफ रहे। गीडा से राजू जायसवाल की भी मौजूदगी रही। संस्था के अध्यक्ष सीए सौरभ अग्रवाल, सचिव किशन अग्रवाल, चेयरपर्सन तान्या जायसवाल, सचिव नेहा तेबरीवाल, संयोजक रौनक केजरीवाल व सौरभ जालान और सह-संयोजक अर्चना श्रीवास्तव व पूजा राज ने आयोजन में सहयोग किया। कॉन्क्लेव में 250 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, गौरव जिंदल, गौरव जालान, मोहित मित्तल और संकल्प जायसवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
-- -