{"_id":"69c2ff03c9e24253d10dc986","slug":"the-startup-natures-sandwich-is-being-launched-with-the-efforts-of-the-department-of-home-science-deendayal-upadhyay-gorakhpur-university-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1268613-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में नेचर्स सैंडविच स्टार्टअप का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में नेचर्स सैंडविच स्टार्टअप का शुभारंभ
विज्ञापन
डीडीयू में स्टार्टअप का शुभारंभ करतीं कुलपति प्रो. पूनम टंडन, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व उपस्
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग के प्रयास से ‘नेचर्स सैंडविच’ स्टार्टअप खुल रहा है। इसका शुभारंभ कुलपति प्रो. पूनम टंडन व मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया।
कुलपति ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘नेचर्स सैंडविच’ जैसी पहल स्वास्थ्य और स्वरोजगार दोनों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। विभागाध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह ने बताया कि यह स्टॉल मुख्य द्वार के सामने लगाया जाएगा। इससे छात्रों व लोगों को हेल्दी फूड का विकल्प मिलेगा। इसका उद्देश्य लोगों को स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स का विकल्प प्रदान करना है। इस स्टार्टअप की स्थापना अभिनव सिंह (एमएससी फूड टेक्नोलॉजी) ने अपने बिजनेस पार्टनर्स शिवम सिंह, मनीष सिंह और निर्भय सिंह के साथ मिलकर की है।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजेश झा, डॉ. सीपी अग्रवाल, प्रो. अनुभूति दुबे, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. नीता सिंह, डॉ. गार्गी व डॉ. गरिमा यादव आदि उपस्थित रहीं।