Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The SP termed the manifesto historic, while the BJP described it as a bundle of false promises.

Gorakhpur News: घोषणापत्र को सपा ने ऐतिहासिक तो भाजपा ने झूठे वादों का पुलिंदा बताया

Fri, 27 Nov 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 27 Nov 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
The SP termed the manifesto historic, while the BJP described it as a bundle of false promises.
- समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र पर राजनीतिक दलों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
विज्ञापन

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जारी चुनावी घोषणापत्र पर राजनीतिक दलों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। सपा ने इसे ऐतिहासिक और जनहितैषी बताया है। वहीं, भाजपा ने इसे झूठे वादों का पुलिंदा करार दिया है, जबकि कांग्रेस ने कुछ घोषणाओं को बेहतर बताया है।

समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने घोषणापत्र का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र ऐतिहासिक है और समाज के हर वर्ग का ध्यान रखता है। इसमें किसानों, नौजवानों, मजदूरों और छात्र-छात्राओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र सबका हित साधने वाला है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने सपा के घोषणापत्र को झूठा वादा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने सत्ता में रहते हुए जनता के लिए कोई काम नहीं किया। जनार्दन तिवारी ने कहा कि उनके शासनकाल में गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर था। उन्होंने यह भी कहा कि सपा की घोषणाएं केवल हवा-हवाई होती हैं और धरातल पर नहीं उतरतीं। जनता उनके वादों पर विश्वास नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस ने घोषणापत्र को सराहा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के हित में किए गए प्रावधानों को बेहतर बताया। उन्होंने 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के वादे का स्वागत किया। हर महीने पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा भी स्वागत योग्य है। संविदा भर्ती खत्म करने से युवाओं को स्थायी रोजगार की उम्मीद बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed