{"_id":"64a48056478aaa63500c098f","slug":"the-shivalaya-resounded-with-the-shouts-of-har-har-mahadev-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-229631-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हर-हर महादेव की जयघोष से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हर-हर महादेव की जयघोष से गूंजे शिवालय
Wed, 05 Jul 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
- सावन मास की हुई शुुरुआत, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
- जलाभिषेक व पूजन-अर्चन से महादेव को किया प्रसन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सावन मास की शुरुआत मंगलवार से हो गई। पहले दिन महानगर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिवशंकर का जलाभिषेक कर शिव के प्रति आस्था निवेदित की। शिव भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल, फूल चढ़ाकर मन्नत मांगी।
महानगर के गोरखनाथ मंदिर, मुक्तेश्वर नाथ, महादेव झारखंडी, मानसरोवर, बसियाडीह सहित सभी शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ अधिक रही। यहां भोर से ही श्रद्धालु शिव दर्शन के लिए पहुंचने लगे। हाथों में बेलपत्र, दूध, मिष्ठान और फल से सजी पूजा की थाली लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इसके बाद महादेव को पूजन सामग्री अर्पित कर प्रसन्न किया। सावन के पहले सोमवार होने की वजह से मंदिरों को फल-मालाओं से सजाया गया था।
श्रावण महोत्सव की हुई शुरुआत
सूर्यकुंड धाम में सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से सूर्यकुंड धाम पर 60 दिवसीय ''''''''श्रावण महोत्सव'''''''' का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर धाम के प्राचीन शिव मंदिर में रुद्राभिषेक और शिव महाआरती आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हर तरफ ओम नमः शिवाय और हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान सूर्यकुंड धाम शिवमय हो गया। शाम को आयोजित शिव महापुराण कथा पाठ और लोक गायक अशोक पांडेय लहरी के शिव भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमने लगे।
विज्ञापन
श्रावण महोत्सव में विकास समिति द्वारा निशुल्क रुद्राभिषेक के लिए कैंप लगाकर पंजीकरण किया जा रहा है। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी व धाम के धार्मिक कार्य प्रभारी पंडित अवनीश शुक्ला ने किया। पंडित सुनील मिश्रा ने वैदिक कर्मकांड संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय पर्यावरण सेना के मंडल अध्यक्ष मदन राजभर व आभार ज्ञापन शिव मंदिर के पुजारी रामचंद्र दास ने किया।
इस अवसर पर डॉ. जेपी चौहान, पूर्व पार्षद अरविंद चौरसिया, डॉ. एके पांडेय, कनक लता मिश्रा, शैलेश पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, डॉ. महेश तिवारी, सरस्वती त्रिपाठी, रमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।