{"_id":"69e3f25ccbfec2c8ed032fb4","slug":"the-secondary-teachers-association-suggested-running-classes-from-730-to-1230-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1294260-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बढ़ती गर्मी में स्कूल का समय बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बढ़ती गर्मी में स्कूल का समय बदलने की मांग
Sun, 19 Apr 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग उठाई है। जिला अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह और मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान मौसम में दोपहर के समय तापमान अत्यधिक बढ़ जाने से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शिक्षक संघ ने सुझाव दिया कि माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को लू और तेज धूप से बचाया जा सके। संघ ने प्रशासन से इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके।