फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The scorching sun tormented the people, with the mercury reaching close to 38 degrees.

Gorakhpur News: चिलचिलाती धूप ने सताया, पारा 38 डिग्री के करीब पहुंचा

Tue, 14 Apr 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun tormented the people, with the mercury reaching close to 38 degrees.
- दिन में चिलचिलाती धूप से बढ़ी परेशानी, 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान
विज्ञापन

- नमी में उतार-चढ़ाव, बारिश के आसार नहीं
गोरखपुर। शहर में सोमवार को तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिनभर चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल रहा। दोपहर में बाजार में सन्नाटा सा देखने को मिला। अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। हालांकि शाम में अभी राहत है।
मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। दिन और रात के तापमान में इस अंतर के चलते सुबह और देर रात हल्की ठंड का एहसास बना रहा, लेकिन दिन में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) के स्तर में भी काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। अधिकतम आर्द्रता 64 प्रतिशत और न्यूनतम 12 प्रतिशत दर्ज की गई। कम नमी के कारण गर्म हवाओं का असर और अधिक महसूस हुआ, जिससे लोगों को लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर आसमान साफ रहा, जिससे धूप लोगों को सताती रही। मौसम विशेषज्ञ टीबी सिंह कहना है कि फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। तेज धूप के चलते लोग सिर ढककर और पानी की बोतल साथ लेकर बाहर निकलते दिखे। चिकित्सकों ने भी लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, अधिक से अधिक पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed