फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The revelers came out carrying the tricolor...patriotic songs echoed in the atmosphere

Gorakhpur News: तिरंगा लेकर निकले मस्ताने..फिजां में गूंजे देशभक्ति के तराने

Thu, 15 Aug 2024 04:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
The revelers came out carrying the tricolor...patriotic songs echoed in the atmosphere
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गोरखपुर विश्वविद्यालय से निकली बाइक रैली
विज्ञापन

- अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा को एसपी सिटी ने दिखाई हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। वंदे मातरम...भारत माता की जय के गगनभेदी जयघोष के बीच हाथ में तिरंगा लेकर बाइक सवार बुधवार की शाम शहर की प्रमुख सड़कों पर निकले तो फिजां में देशभक्ति के तराने गूंजने लगे। हाथ में तिरंगा लिए जोश से लबरेज युवाओं के समर्थन में गोलघर में खड़े लोगों ने भी देशभक्ति की गीतों पर भारत माता की जय के नारे लगाए। गणेश चौक से शास्त्री चौक तक लोगों तिरंगा यात्रा का जोरदार इस्तकबाल किया। हर तरफ भारत माता के जयकारे गूंज रहे थे।
अवसर था अमर उजाला के अनूठे अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत निकाली गई बाइक रैली का। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के परिसर से निकाली गई रैली को एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर आगे बढ़ाया। शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए रैली वापस विश्वविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं जो हमें जन्म से ही स्वतंत्र हवा में सांस लेने का मौका मिला। तमाम झंझावातों को झेलते हुए भी देश मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ तरक्की कर रहा है। आज हमारा देश दुनिया भर में प्रतिष्ठा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जमीन से लेकर आसमान तक भारत का तिरंगा लहरा रहा है। हम युवाओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि एकता, अखंडता और बंधुत्व के अपने सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए दुनिया भर में देश का नाम रोशन करें।
विश्वविद्यालय परिसर से निकली तिरंगा यात्रा यूनिवर्सिटी चौराहे से पार्क रोड, सिटी मॉल होते हुए गणेश चौराहा पहुंची। वहां से कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, आंबेडकर चौराहा, छात्रसंघ चौराहा होते हुए विश्वविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई।
इस दौरान वैभव सराफ, रमाकांत राय, जय गुप्ता, राजीव गुप्ता, भाजपा नेता गौरव तिवारी, सौरभ तिवारी, पार्षद अभिषेक शर्मा, राजीव ऋषि तिवारी समेत शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
----
टीएसआई रामवृक्ष यादव ने जगाया जोश
यातायात व्यवस्था संभालने वालों के लिए टीएसआई रामवृक्ष यादव इस बाइक रैली के आगे-आगे चल रहे थे। वे लगातार माइक से भारत माता के जयघोष कर युवाओं का उत्साह बढ़ा रहे थे। पूरे रास्ते लोग तिरंगे के साथ सेल्फी ले रहे थे। विश्वविद्यालय की छात्राएं, राहगीर, सड़क पर दुकान लगाने वाले लोग इस अद्भुत रैली को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। तमाम उत्साही छात्र बरबस ही रैली के साथ जुड़ते गए।
-------
ये रहे कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक ऐश्प्रा डेवलपर्स हैं। आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स लिमिटेड और परंपरा जेम्स एंड ज्वैल्स, सह प्रायोजक, नगर निगम और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय वैन्यू पार्टनर हैं। बिग एफएम रेडियो पार्टनर है।
--
ये हैं हमारी सहयोगी संस्थाएं
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, एचपी चिल्ड्रेंस एकेडमी, स्टेपिंग स्टोन इंटर काॅलेज, मंगरीश इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, पल्स हार्ट सेंटर, केआईपीएम इंस्टीट्यूट, जेपी एजूकेशन एकेडमी, दीप शिखा साड़ी, रवि ट्रेडिंग कंपनी, जगमग गोल्ड, तुलस्यान हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, मधुसूदन दास पीजी काॅलेज, न्यू जया हॉस्पिटल, राहुल नर्सिंग होम, डीपी आटो।
------
कोट
----------
अमर उजाला का यह अभिनव प्रयोग सराहनीय है। युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने वाले इस कार्यक्रम का अब लोगों को पूरे साल इंतजार रहता है। आगे आने वाले वर्षों में यह कार्यक्रम और भव्य स्वरूप लेगा।
- वैभव सर्राफ, डायरेक्टर ऐश्प्रा ग्रुप
--
जश्न-ए-आजादी के अवसर पर समाज के अलग-अलग वर्गों को जोड़ने वाला यह कार्यक्रम सभी के लिए अनुकरणीय है। मां तुझे प्रणाम अभियान से जुड़कर हमें भी अच्छा लगा। उम्मीद है कि यह कार्यक्रम अगले वर्ष और भव्य स्वरूप लेगा।

- रमाकांत राय, डायरेक्टर आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स प्राइवेट लिमिटेड
--
अमर उजाला की तरफ से शुरू किए गए तीन दिवसीय अभियान को हमने अपने स्कूल में भी लागू कराया है। जश्न का माहौल कई दिन तक रहे तभी वास्तव में आनंद आता है। इस दिशा में अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है।
- जय गुप्ता, डायरेक्टर स्टेपिंग स्टोन इंटर काॅलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed