{"_id":"69d57187e0842062010697c8","slug":"the-renovation-of-diksha-bhawan-cost-rs-95346-lakh-and-samvad-bhawan-cost-rs-406-lakh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1282942-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : नए कलेवर में दिखने लगे दीक्षा और संवाद भवन, अगले माह से संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : नए कलेवर में दिखने लगे दीक्षा और संवाद भवन, अगले माह से संचालन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित दीक्षा भवन एवं संवाद भवन के जीर्णोद्धार का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शेष कार्य को अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मई से दोनों भवनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
डीडीयू में दीक्षा भवन और संवाद भवन के जीर्णोद्धार का कार्य लगभग एक वर्ष से चल रहा है। इस वजह से यहां कोई भी आयोजन महाराणा प्रताप परिसर स्थित गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ के छोटे से सभागार में आयोजित कराया जा रहा है। दोनों भवनों का जीर्णोद्धार पीएम उषा से मिली धनराशि से कराया जा रहा है। दीक्षा भवन के जीर्णोद्धार में 953.46 लाख और संवाद भवन पर 406 लाख रुपये का खर्च आया है।
दीक्षा भवन को विशेष रूप से आधुनिक तकनीक और सुविधा के अनुरूप विकसित किया गया है। भवन में उच्च गुणवत्ता का फ्लोर कार्पेट और अत्याधुनिक आडियो-विजुअल सिस्टम स्थापित किया गया है, जिससे कार्यक्रमों की प्रस्तुति और भी प्रभावशाली हो सकेगी। भवन में 68 टन क्षमता का एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया गया है, जो हर मौसम में अनुकूल वातावरण बनाए रखेगा।