फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The railway administration has issued a notice to the guard who stopped the Vaishali Express, seeking an explanation.

Gorakhpur News: वैशाली रोकने वाले गार्ड से रेल प्रशासन ने नोटिस देकर मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 20 Aug 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The railway administration has issued a notice to the guard who stopped the Vaishali Express, seeking an explanation.
वैशाली रोकने वाले गार्ड से रेल प्रशासन ने नोटिस देकर मांगा स्पष्टीकरण वैशाली एक्सप्रेस के गार्ड ने गार्ड यान में टूटी कुर्सी का हवाला देकर खड़ी कर दी थी ट्रेन
विज्ञापन


गोरखपुर। गार्ड यान में कुर्सी नहीं होने पर वैशाली एक्सप्रेस को गोरखपुर में रोकने के मामले में संबंधित ट्रेन मैनेजर (गार्ड) से पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) प्रशासन ने स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब तीन दिनों में देना होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को नई दिल्ली से चलकर ललितग्राम जाने वाली 15566 वैशाली एक्सप्रेस गोरखपुर पहुंची थी। चार्ज लेने के बाद गार्ड ने गार्ड यान में कुर्सी नहीं होने की बात कहते हुए ट्रेन आगे ले जाने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि बिना कुर्सी के ड्यूटी करना संभव नहीं है। इसको लेकर ट्रेन गोरखपुर स्टेशन पर करीब 50 मिनट तक खड़ी रही। बाद में देवरिया में स्टूल उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद गार्ड ट्रेन लेकर रवाना हुए। वैशाली के विलंब का असर पीछे से आ रही लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पर भी पड़ा। उसे भी गोरखपुर स्टेशन पर करीब एक घंटे तक विलंब का सामना करना पड़ा। इससे दोनों ट्रेनों के यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित गार्ड के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) को पत्र भेजकर संस्तुति कर दी थी। अब ईसीआर प्रशासन ने संबंधित गार्ड को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed