फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The project will be developed entirely with financial support from the Central Government.

Gorakhpur News: धुरियापार में 160 एकड़ में बनेगा प्लग एंड प्ले औद्योगिक कॉरिडोर

Fri, 07 Aug 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The project will be developed entirely with financial support from the Central Government.
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र के धुरियापार में केंद्र सरकार की भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्या) के तहत 160 एकड़ में अत्याधुनिक प्लग एंड प्ले औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इसके लिए गीडा प्रशासन ने सेक्टर-6 की भूमि चिह्नित कर दी है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए कंसल्टेंट के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परियोजना पूरी तरह केंद्र सरकार के वित्तीय सहयोग से विकसित होगी। कॉरिडोर तैयार होने के बाद यहां 100 से अधिक औद्योगिक इकाइयों की स्थापना होगी, जिससे बड़े निवेश के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मार्च में ‘भव्या’ को मंजूरी दी थी। योजना के तहत देशभर में 100 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने हैं। उत्तर प्रदेश में सात स्थानों को इस योजना के लिए प्रस्तावित किया गया है, जिनमें गोरखपुर का धुरियापार भी शामिल है। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

गीडा प्रशासन ने धुरियापार के सेक्टर-6 में 160 एकड़ भूमि पर कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी तेज कर दी है। डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट के चयन संबंधी विज्ञापन जारी कर दिया गया है। डीपीआर तैयार होने के बाद सड़क, बिजली, पेयजल, ड्रेनेज, सीवरेज, कॉमन सुविधाएं और अन्य आधारभूत ढांचे का विकास केंद्र सरकार के फंड से कराया जाएगा।

क्या है प्लग एंड प्ले मॉडल
प्लग एंड प्ले औद्योगिक मॉडल में उद्योग लगाने के इच्छुक निवेशकों को सड़क, बिजली, पानी, ड्रेनेज, सीवरेज, इंटरनेट, कॉमन यूटिलिटी और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहले से तैयार मिलती हैं। इससे उद्योग स्थापित करने में लगने वाला समय काफी कम हो जाता है। निवेशकों को अलग से आधारभूत ढांचा विकसित नहीं करना पड़ता। कम लागत व त्वरित उत्पादन की सुविधा के कारण यह मॉडल निवेशकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed