फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The process of children's application in private schools will start next month.

Gorakhpur News: निजी विद्यालयों में अगले माह शुरू होगी बच्चों के आवेदन की प्रक्रिया

Thu, 13 Nov 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The process of children's application in private schools will start next month.
- शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आरटीई पोर्टल पर बच्चों का ब्योरा फीड करना जरूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक दिसंबर तक पूर्ण करने का निर्णय लिया गया है। अधिक आवेदन के साथ इस बार अधिक पात्र बच्चों के नामांकन पर भी विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले विभाग की तरफ से निजी विद्यालयों की मैपिंग का कार्य तेजी पर है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा नामांकन से वंचित न रह सके।
आरटीई के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए नि:शुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम की शुरुआत की गई है। विद्यालयों में कक्षा एक में 25 प्रतिशत सीटों पर पात्र बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। सरकार निजी विद्यालयों को प्रतिपूर्ति के रूप में प्रति विद्यार्थी निर्धारित धनराशि हर माह देती है।
विज्ञापन

बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत होने वाले प्रवेश को लेकर एक दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। जल्द ही इसकी समय सारिणी घोषित हो जाएगी। विभाग ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि विद्यालयों को शुल्क प्रतिपूर्ति व अभिभावकों को वित्तीय सहायता तभी मिलेगी जब बच्चे का ब्योरा आरटीई पोर्टल पर फीड होगा। इसे लेकर विभाग हेल्प डेस्क के माध्यम से जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed