फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The process initiated by the Municipal Corporation

Gorakhpur News: 7.50 करोड़ की पार्षद वरीयता से 81 कार्यो की टेंडर प्रक्रिया शुरू

Fri, 05 Jun 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 05 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The process initiated by the Municipal Corporation
गोरखपुर। महानगर के विभिन्न वार्डों में पार्षद वरीयता के तहत विकास कार्यों को गति मिलने जा रही है। नगर निगम ने 7.50 करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले 81 विकास कार्यों के लिए बृहस्पतिवार को टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि प्रस्तावित कार्यों में सीसी सड़क निर्माण, आरसीसी नालियों का निर्माण तथा साइड पटरी विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी और लोगों को आवागमन व जल निकासी की समस्याओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यों का आवंटन किया जाएगा। अधिकांश परियोजनाओं को दो से तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि बरसात के मौसम में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार पार्षदों की संस्तुति पर चयनित इन कार्यों से वार्डों में लंबे समय से लंबित विकास योजनाओं को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed