फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The process for admission to Sports College for the session 2026-27 has started.

Gorakhpur News: स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए 18 और 19 को होगा ट्रायल

Wed, 06 May 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The process for admission to Sports College for the session 2026-27 has started.
गोरखपुर। सत्र 2026-27 में स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा 6, 9 और 11 में दाखिले के लिए खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी sportscollegekhelo.in या khelsathi.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य आले हैदर ने बताया कि ट्रायल का आयोजन 18 मई से 19 मई तक वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में किया जाएगा। इस दौरान एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, कुश्ती समेत विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों की प्रतिभा परखी जाएगी। प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया ट्रायल, खेल कौशल परीक्षण और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगी। आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर वे ट्रायल में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18 मंडलों में ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें गोरखपुर मंडल के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कॉलेज में शिक्षा के साथ उच्चस्तरीय खेल प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed