फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The process began after receiving the first installment of Rs 25 crore for 76 projects.

Gorakhpur News: सृदृढ़ होगी महानगर में जलनिकासी की व्यवस्था, अगले माह शुरू होगा कार्य

Tue, 24 Mar 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 24 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
The process began after receiving the first installment of Rs 25 crore for 76 projects.
- 76 परियोजनाओं के लिए 25 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त मिलने के बाद शुरू हुई प्रक्रिया
विज्ञापन

- अगले माह के प्रथम सप्ताह से शुरू होगा वार्डों में आरसीसी नाला निर्माण का कार्य



गोरखपुर। शहर के विभिन्न वार्डों में जलभराव की समस्या से निजात के लिए वार्डों में 94.88 करोड़ रुपये की लागत से 76 आरसीसी नाला, सीवरेज निर्माण कार्य को कराया जाएगा। इसके लिए 25 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त मिल चुकी है। इसके बाद नगर निगम की ओर से प्रक्रिया चल रही है। अगले माह के प्रथम सप्ताह से इसका निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।

इस योजना के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में नालों के निर्माण, चौड़ीकरण और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। खासतौर पर जलभराव वाले इलाकों को प्राथमिकता दी गई है, जहां हर वर्ष बारिश के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। परियोजना के पूरा होने के बाद जलनिकासी व्यवस्था में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। सबसे प्रमुख कार्य वार्ड 26 बेतियाहाता दक्षिणी क्षेत्र में प्रस्तावित है, जहां फलमंडी से दुर्गा मंदिर होते हुए रुस्तमपुर ढाले तक आरसीसी नाले का निर्माण 418.64 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके अलावा मोहनापुर वार्ड में नाऊ टोला से मितउवा नाला तक 372.19 लाख रुपये की परियोजना भी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

शताब्दीपुरम कॉलोनी, शहीद शिव सिंह छेत्री नगर और भरवलिया जैसे क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर नाला निर्माण और सुधार कार्य होंगे। शास्त्रीनगर कॉलोनी, लच्छीपुर, तुर्कमानपुर और इंद्रानगर समेत कई अन्य वार्डों में भी जलनिकासी को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। गुलरिहा मुख्य मार्ग, बाबा गंभीर नाथ नगर और शक्तिनगर जैसे क्षेत्रों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से खत्म करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा का कहना है कि कार्यों की शुरुआत अगले माह अप्रैल में कर दी जाएगी। इससे आने वाले मानसून में शहरवासियों को जलभराव से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed