{"_id":"65d51bfd365fb6fc710629e6","slug":"the-problem-of-waterlogging-will-be-resolved-cc-drain-will-be-built-from-jungle-hakim-number-1-to-jharna-tola-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-473656-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दूर होगी जलभराव की समस्या.. जंगल हाकिम नंबर एक से झरना टोला तक बनेगा सीसी नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दूर होगी जलभराव की समस्या.. जंगल हाकिम नंबर एक से झरना टोला तक बनेगा सीसी नाला
विज्ञापन
- निगम ने तैयार किया 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव, जल्द शासन को भेजेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। तुलसीराम पश्चिम बिछिया से सटे मोहल्लों में जलभराव की समस्या दूर होने वाली है। नगर निगम इसे लेकर गंभीर है। नगर आयुक्त के निर्देश पर जंगल हाकिम नंबर एक से झरना टोला तक चार किलोमीटर लंबा नाला बनाने की योजना है। इसे लेकर 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इस प्रस्ताव को शासन को भेज दिया जाएगा।
वार्ड तुलसीराम पश्चिम और उससे सटे वार्ड के दर्जन भर से अधिक मोहल्लों में वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के मौसम में लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। कुछ इलाकों में तो तीन फीट या उससे अधिक भी पानी भर जाता है। यहां के लोगों को जलभराव से राहत दिलाने के ही उद्देश्य से नाला निर्माण का निर्णय किया गया है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि यह नाला जंगल हाकिम नंबर एक से शुरू होकर गोड़धोइया नाला में लाकर मिलाया जाएगा। वार्ड तुलसीराम पश्चिम के पार्षद राजेश कुमार का कहना है कि नाला बन जाने से मोहनापुर, जंगल हाकिम नंबर एक व दाे, काशीपुरम, ताड़ीखाना, पीएसी, अयोध्यापुरम, आदर्शपुरम समेत आस-पास के वार्ड के भी दर्जन भर से अधिक मोहल्ले के लोगों को बड़ी राहत होगी।