फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The preliminary examination for civil services was conducted by UPSC at 25 centres in the city.

यूपीएससी : नए पैटर्न ने छकाया, करंट अफेयर्स ने दी राहत

Mon, 25 May 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The preliminary examination for civil services was conducted by UPSC at 25 centres in the city.
सेंट एंड्रयूज कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी।
गोरखपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को शहर के 25 केंद्रों पर सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा पूरी शुचिता के साथ संपन्न हुई। परीक्षा के नए पैटर्न से इस बार अभ्यर्थियों को खूब छकाया। बड़ी संख्या में आए करंट अफेयर्स के सवालों ने अभ्यर्थियों को राहत दी।
विज्ञापन

पहली पाली में सामान्य अध्ययन के पेपर का पैटर्न इस बार बदला हुआ था। पेपर बहुत लंबा था। कुल 100 में से 36 प्रश्न करंट अफेयर्स से थे। साइंस एंड टेक्नोलॉजी से 11, प्राचीन इतिहास से नौ, संस्कृति और राज व्यवस्था आठ-आठ प्रश्न पूछे गए थे। दूसरी पाली में सीसेट के पेपर में गणित से सर्वाधिक 37 प्रश्न पूछे गए थे। पेपर लंबा होने की वजह से कई अभ्यर्थी सभी सवालों तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

अभ्यर्थी दिव्या दुबे ने बताया कि करंट अफेयर्स के सवाल आसान लगे। करंट अफेयर्स से इतने अधिक सवाल आने की उम्मीद नहीं थी। जिन अभ्यर्थियों ने लगातार अखबार पढ़े होंगे और वर्तमान परिस्थितियों पर अच्छी जानकारी होगी, उनके लिए पेपर आसान था। अभ्यर्थी दीपक कुमार ने बताया कि सीसेट में मैथ से सर्वाधिक सवाल पूछे गए थे। हिंदी माध्यम से पढ़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए सीसेट कठिन था। अभ्यर्थी आदित्य ने बताया कि इस बार एथिक्स से जुड़े सवाल भी पूछे गए थे, जिन पर अभ्यर्थियों का फोकस नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन



68.44 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
देश की सबसे बड़ी परीक्षा के लिए शहर के 25 केंद्रों पर कुल 11,112 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से पहली पाली में 7664 उपस्थित व 3484 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 7606 उपस्थित व 3504 अनुपस्थित रहे। इस तरह इस परीक्षा में कुल 68.44 प्रतिशत उपस्थित व 31.56 प्रतिशत अनुपस्थित रहे।



अभ्यर्थी न हों परेशान, नीचे जाएगी मेरिट

सरस्वती आईएएस के निदेशक राकेश सारस्वत ने बताया कि अभ्यर्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस बार मेरिट बहुत कम जाएगी। जो अभ्यर्थी नियमित रूप से अखबार पढ़ते होंगे, उनके लिए करंट अफेयर्स के सवाल आसान थे। इस बार सीसेट (क्वालीफाइंग पेपर) के सवाल भी तुलनात्मक रूप से कठिन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed