फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The predictions of old leaders were accurate

Gorakhpur News: बांसगांव में इस बार फेल हो गई सियासी रणनीति

Thu, 06 Jun 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
The predictions of old leaders were accurate
गोरखपुर। बांसगांव संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान इस चुनाव में हारते-हारते बचे। पिछले दो चुनावों में कमलेश ने डेढ़ से पौने दो लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस चुनाव में उनकी सियासी रणनीति फेल हो गई। एक तो उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा, दूसरे भाजपा के परंपरागत वोटरों को सहेज नहीं पाए। इसके चलते बेहद करीब लड़ाई में 4540 मतों से जीत नसीब हो पाई।
विज्ञापन

इस चुनाव में कमलेश पासवान को 526436 मत और गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद को 434404 मत प्राप्त हुए। लड़ाई इतनी नजदीकी रही कि मतगणना स्थल पर दोनों दलों के एजेंटों के माथे पर शिकन अंतिम चक्र की गणना तक रही। गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित मतगणना स्थल पर गोरखपुर शहर की जगह कुछ राजनीतिक दलों के लोग और अतिरिक्त ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी भी बांसगांव की हार-जीत को लेकर कयास लगाते देखे गए।
विज्ञापन

हर चक्र में कभी कमलेश तो कभी सदल आगे-पीछे होते रहे। वहीं बाहर भी दोनों राजनीतिक दलों के समर्थक जुट गए थे। 27 वें चरण की मतगणना के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पहुंच गए और अंतिम चक्र की गणना के बाद कमलेश आए। कमलेश घर से ही चुनाव का रुझान लेते रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed