फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Pradhan Sangh Block President has leveled serious allegations against the junior engineer posted at the Pali substation in the Sahajanwan area.

Gorakhpur News: तार और खंभा लगाने के लिए रिश्वत लेने का लगा आरोप, वीडियो वायरल

Wed, 13 May 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 13 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The Pradhan Sangh Block President has leveled serious allegations against the junior engineer posted at the Pali substation in the Sahajanwan area.
पाली (गोरखपुर)। सहजनवां क्षेत्र के पाली उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता पर प्रधान संघ ब्लाॅक अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने अधिशाषी अभियंता को शिकायत कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि अरविंद ब्रिक्स फील्ड उसरी के संचालक महेंद्र पाल सिंह के यहां पांच खंभे और तार लगाने की जरूरत थी। जेई ने रुपये लेकर कार्य नहीं किया।
विज्ञापन


प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने बताया कि जेई से इस संबंध में बात भी हो गई थीं और रुपया देने के बाद खंभा और तार लगाने का आश्वासन दिया था। काफी समय बाद तक तार और खंभा नहीं लग सका। इसके बाद पाली ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने अधिशाषी अभियंता से शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पीड़ित उपकेंद्र पहुंचकर अवर अभियंता की बाइक को बंधक बना लिया जिसका वीडियो भी वायरल है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अवर अभियंता ने लिए गए रिश्वत की रकम को मंगलवार को वापस कर दिया है। एसडीओ सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जानकारी है। अधिकारियों के निर्देश पर इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed