{"_id":"60f5e24f8ebc3e61c85511a7","slug":"the-poor-will-get-free-ration-in-bag-gorakhpur-city-news-gkp4024879174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को बैग में मिलेगा मुफ्त राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को बैग में मिलेगा मुफ्त राशन
विज्ञापन
गरीबों को बैग में मिलेगा मुफ्त राशन
गोरखपुर। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अब मुफ्त राशन के साथ उसे ले जाने के लिए बैग भी दिया जाएगा। यह बैग उपलब्ध तो खाद्य आपूर्ति विभाग कराएगा, लेकिन इनका वितरण सूचना विभाग के जरिये कराया जाएगा। अपर मुख्य सचिव सूचना विभाग नवनीत सहगल ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर यह व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
कोरोना संक्रमण के कारण पैदा हुए हालात में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकारी उचित दर राशन की दुकानों से इन बैगों का वितरण जिले के प्रभारी मंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रत्येक लाभार्थी को कराया जाएगा। जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि लाभार्थियों को बैग की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए नोडल अधिकारी नामित करें और प्रत्येक दिन बैग की उपलब्धता और वितरण कराने के बाद शासन को इसकी जानकारी भेजें। जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप राशन और बैग बांटा जाएगा।
ब्यूरो