{"_id":"6a4ebf466c1470cca70962c0","slug":"the-police-have-registered-an-fir-against-the-accused-youth-krishna-kumar-and-have-launched-a-search-for-the-woman-and-the-two-girls-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1379250-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल बाद टूटा रिश्ता: दो बेटियों संग प्रेमी के साथ भागी महिला, महिला- बच्चियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 साल बाद टूटा रिश्ता: दो बेटियों संग प्रेमी के साथ भागी महिला, महिला- बच्चियों की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 09 Jul 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:51 AM IST
सार
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का दूसरे थाना क्षेत्र के रहने वाले कृष्ण कुमार नामक युवक से प्रेम संबंध था। वह उसी के साथ दोनों बेटियों को लेकर चली गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे आशंका है कि पत्नी और दोनों बेटियों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बेटियों को लेकर महिला के प्रेमी के साथ चले जाने का मामला सामने आया है। पति की तहरीर पर गीडा पुलिस ने आरोपी युवक कृष्ण कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर महिला और दोनों बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी मई 2014 में हुई थी। उसके परिवार में आठ वर्ष और चार वर्ष की दो बेटियां हैं। आरोप है कि 29 जून की रात उसकी पत्नी दोनों बेटियों को लेकर घर से निकल गई और नहीं लौटी।
विज्ञापन
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का दूसरे थाना क्षेत्र के रहने वाले कृष्ण कुमार नामक युवक से प्रेम संबंध था। वह उसी के साथ दोनों बेटियों को लेकर चली गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे आशंका है कि पत्नी और दोनों बेटियों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। सीओ गीडा केएन आनंद ने बताया कि महिला और दोनों बच्चियों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन