फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The police arrested the warrantee

Gorakhpur News: वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 14 Sep 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 14 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The police arrested the warrantee
संतकबीरनगर। पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ लिखापढ़ी की कार्रवाई पूरी किया। थाना दुधारा पुलिस ने वारंटी सत्य प्रकाश पासवान निवासी मुडाडिहा बेग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारंटी के खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। संवाद
विज्ञापन

---------------------
शांतिभंग में पांच लोगों का चालान
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में पांच आरोपियों का शांतिभंग की आशंंका में चालान किया है। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दो और थाना धनघटा पुलिस ने तीन आरोपी को पकड़कर लिखापढ़ी पूरी करके शांति भंग की आशंका में चालान कर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन

-----------------------
खेत में बकरी जाने पर मारपीट
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के खैरा गांव में बकरी खेत में जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मारपीट की घटना में दो घायलों को उपचार के लिये एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी हैंसर बाजार भेजवाया। जहां पर चिकित्सक की टीम ने घायल का दवा उपचार शुरूकर दिया। घायल की पहचान लालचंद व कंचन निवासी खैरा थाना धनघटा के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
86 वाहन चालकों से शमन शुल्क वसूला
संतकबीरनगर। जनपद में संदिग्धों की धर पकड़ के लिए किए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 86 वाहन के चालकों से जुर्माना भरवाया। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 86 वाहन के चालकों से 88 हजार रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed