फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The pole was exposed in the first rain..Lights of more than 50 thousand houses went off.

Gorakhpur News: पहली बारिश में खुल गई पोल..50 हजार से अधिक घरों की बत्ती गुल

Fri, 21 Jun 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 21 Jun 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
The pole was exposed in the first rain..Lights of more than 50 thousand houses went off.
प्री-मानसून की पहली बारिश में बिजली आपूर्ति का यह हाल है तो जब मानसून आ जाएगा तो क्या होगा। बुधवार रात में हुई बारिश से बिजली निगम की पोल खुल गई। बरहुआं ट्रांसमिशन के लाइन पर ट्रिपिंग से शहर और आसपास के करीब 50 हजार घरों की आपूर्ति घंटों ठप रही। इससे लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। पानी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन


दरअसल, बरहुआं ट्रांसमिशन से 33 हजार की लाइन बिजली घरों तक आती है। इस लाइन की पेट्रोलिंग और मरम्मत की जिम्मेदारी वितरण खंड के अभियंताओं की होती है। बुधवार रात में बारिश शुरू होने के साथ ही इस लाइन पर ट्रिपिंग शुरू होने लगी। एहतियातन बरहुआं से इन लाइनों को बंद करना पड़ा। रात में ही पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि कई जगह लाइन पर पेड़ की डाली लटकी हुई है, जिससे बार-बार ट्रिपिंग हो रही है।
विज्ञापन

बारिश के बीच ही इन डालियों की छंटाई का काम शुरू किया गया। इससे कई बिजली घरों की लाइन बंद करनी पड़ी। बुधवार रात सबसे अधिक दिक्कत लालडिग्गी (मिर्जापुर फीडर), रूस्तमपुर, नार्मल, रानीबाग, विष्णुपूरम, बक्शीपुर इलाके में हुई। यहां रात 12 बजे से बाद बिजली गुल हुई, जो सुबह 9 बजे तक बहाल हो सकी। इसके बाद भी कई इलाकों में बिजली ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बिजली निगम का दावा इससे अलग है। दावे के मुताबिक, आधे से एक घंटे तक की ही कटौती हुई थी। बिलंदपुर के मनोज ने बताया कि इलाके में रात 12 बजे बिजली आपूर्ति गुल हुई थी, जो सुबह 5 बजे शुरू हो सकी। बारिश होने से गर्मी तो नहीं थी, लेकिन फिर भी पानी की कमी से सुबह काम प्रभावित हो गया। जगन्नाथपुर के नवीन पांडेय ने बताया कि उनके घर आधी रात के बाद से लेकर सुबह तक बिजली आपूर्ति गुल रही।
विष्णुपुरम के विवेक ने बताया कि रात में दो बजे करीब बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। सुबह चार बजे के बाद आपूर्ति आई। ऐसे ही बिछिया के राजकपूर ने बताया कि बारिश शुरू होने के साथ ही बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बताया कि बिछिया में पूरे दिन बिजली का संकट बना रहा। इसके बाद रात 12ः30 बजे से 3 बजे भोर तक दिक्कत थी।

रिकॉर्ड में भी झोल कर रहे अभियंता
बिजली निगम के अभियंता सूचनाएं भी छिपाते हैं। जैसे, बरहुआं से बिजली आपूर्ति किसी भी प्रकार से प्रभावित होने पर लिखा-पढ़ी में दर्ज होना चाहिए, लेकिन बिजली घर से जाने वाली लाइन और ट्रांसफार्मरों की खामी की वजह से होने वाली ठप आपूर्ति को अभियंता रिकॉर्ड में नहीं लेते। सूत्रों की मानें तो इसी वजह से बृहस्पतिवार को सिर्फ तीन विद्युत उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित दिखाई गई। जबकि, मोहद्दीपुर, बिछिया, बक्शीपुर, राप्तीनगर, शाहपुर, गोरखनाथ, जाफरा बाजार, विष्णुपुरम, नंदानगर, सैनिक विहार समेत अन्य इलाकों में भी बिजली गुल रही, लेकिन रिकाॅर्ड में नहीं लिया गया।

वर्जन
बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति की दिक्कत रही। कई जगहों पर रीस्टोर करवा ली गई है, जबकि कुछ जगहों पर जल्द ही हो जाएगी।
-आशुतोष श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed