फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The players showed their strength on Monday also, the second day of the district level competition being held at Levins Academy under the aegis of District Badminton Association.

Gorakhpur News: आदित्या, अविरल और अयान ने फाइनल में बनाई जगह

Tue, 07 Apr 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The players showed their strength on Monday also, the second day of the district level competition being held at Levins Academy under the aegis of District Badminton Association.
गोरखपुर। जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में लेविंस एकेडमी में चल रही जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जूनियर अंडर-19 में आदित्या यादव और पुरुष एकल वर्ग में अविरल यादव व अयान खान ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंडर-11 बालिका में सान्वी सोलंकी ने आद्या दुबे को 21-19, 21-15 व 15-21 से हराया। श्रेयांसी ने अविका चौधरी को 21-15, 21-08 से मात दी। अंडर-13 में ऐश्वर्या शुक्ला ने नंदिनी पुंडीर को 21-14, 19-21, 21-07 से पराजित किया। अतीक्षा गेठे ने अनिका गौतम को 21-08, 21-08 से हराया। अंडर-15 में रिद्धिमा यादव ने सौम्या गुप्ता को 21-28, 21-14, 21-15 से , ऐश्वर्या शुक्ला ने अतीक्षा गेठे को 21-18, 21-08 से पराजित किया।
विज्ञापन

अंडर-17 में रिद्धिमा यादव ने शगुन को 26-28, 21-14, 21-15 स, ेअनुष्का सिंह ने सिया राय को 21-19, 21-09 से हराया। अंडर-19 में आदित्या यादव ने वरिधि सिंह को 21-06, 21-09 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शगुन ने सुरभि सिंह को 21-07, 21-07 से हराया। डबल्स के अंडर-11 में कान्हा व दक्ष की जोड़ी ने नैतिक व हरिध को 21-18, 21-16 से हराया। अंडर-13 में विक्रांत व अंश गोंड ने अर्नव सोलंकी व दिव्यांश को 18-21, 21-16, 21-15 से हराया। आयुष व तेजस ने अंशुमान राय व शाश्वत को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंस डबल्स में अयान व शिवम ने श्रेयांश व अभिषेक को 21-16, 21-16 से, हरिओम व अश्वनी सिंह ने उदी व हर्षित को 21-12, 23-21 से हराया। पुरुष एकल में अयान खान ने इरफान को 21-10, 21-18 से और अविरल यादव ने मुदस्सिर अली को 21-14, 21-08 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed