फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The play 'Maharathi', based on Karna, was staged.

Gorakhpur News: कर्ण पर आधारित नाटक महारथी का मंचन

Sun, 14 Dec 2025 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The play 'Maharathi', based on Karna, was staged.
शाही मार्केट में अभियान थिएटर ग्रुप द्वारा आयोजित नाटक महारथी का मंचन करते हुए।अमर उजाला
- पांडवों ने किया कर्ण का वध, नाटक से आजादी के बाद भी समाज में ऊंच नीच की लड़ाई को दर्शाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। विभांशु वैभव द्वारा लिखित और नारायण पांडेय के निर्देशित नाटक महारथी का दसवां मंचन शाही मार्केट स्थित अभियान रूम थिएटर में किया गया। नारायण पांडेय ने बताया कि महारथी नाटक महाभारत के पात्र कर्ण के जीवन पर आधारित है।
महारथी कर्ण जो इतिहास का एक बहुत बड़ा धनुर्धर रहा है, सभी योग्यता होने के बावजूद उसे शूद्र होने का दंड दिया गया। उसे हर उस स्थान पर अयोग्य बताया गया, जहां वो बहुतों से ज्यादा योग्य रहा। सर्वश्रेष्ठ योद्धा के पर्व में गुरु द्रोणाचार्य ने कर्ण को सिर्फ शूद्र होने के कारण भाग नहीं लेने दिया और अर्जुन को त्रिलोक का सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर घोषित कर दिया।
विज्ञापन

द्रौपदी के स्वयंवर में द्रौपदी ने कर्ण को नकार दिया, उसको अयोग्य साबित कर दिया। रणभूमि में भगवान कृष्ण ने पांडवों का साथ देकर अर्जुन के हाथों निहत्थे कर्ण का वध करवा दिया। कर्ण की भूमिका में मनीष यादव, कृष्ण-आदर्श मिश्रा, दुर्योधन सुमितेंद्र कुमार, द्रोणाचार्य राहुल कुशवाहा, वृषाली कनक कुमारी, द्राैपदी गर्विता राय इनके साथ ही नाटक में विभिन्न कलाकारों ने मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed