फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The paper was easy, but the time taken was less.

Gorakhpur News: आसान रहा पेपर, समय पड़ गया कम

Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The paper was easy, but the time taken was less.
नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए बक्शीपुर स्थित जुबली इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकलते व
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में 1685 विद्यार्थी हुए शामिल, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के लिए हुई परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए शनिवार को बैंक रोड स्थित अयोध्या दास बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कुल 1685 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा के दौरान केंद्र पर व्यवस्था चाक-चौबंद रही। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था, लेकिन उन्हें हल करने के लिए समय कम पड़ गया। करीब ढाई घंटे पेपर हल करने का समय था।
नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 868 बालक और 642 बालिकाएं परीक्षा में शामिल हुईं। वहीं ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश हेतु 122 बालक और 53 बालिकाओं ने परीक्षा दी। इस प्रकार दोनों कक्षाओं को मिलाकर कुल 1685 परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार नौवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा में 73.58 प्रतिशत जबकि ग्यारहवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा में 65.14 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा देकर बाहर निकले आयुष सिंह ने बताया कि उन्होंने पेपर को जितना कठिन समझा था, उतना नहीं था। लेकिन हल करने के लिए समय कम पड़ गया। युवराज सिंह ने बताया कि गणित और विज्ञान को छोड़कर पूरा प्रश्नपत्र काफी आसान था। क्षमा द्विवेदी ने बताया कि पेपर सरल था, लेकिन समय कम पड़ गया। यदि थोड़ा और समय और मिलता तो सभी प्रश्न हल कर देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र रिशु यादव ने कहा कि गणित के सवालों ने कुछ सवालों ने छात्रों को उलझाया, हालांकि कुल मिलाकर प्रश्नपत्र संतुलित और ठीक-ठाक था। अधिकांश परीक्षार्थियों ने परीक्षा को औसत से आसान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed