फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The opening of the new gate will reduce the travel distance by two kilometers for those coming from the Mohaddipur-Bichhiya direction.

डीडीयू : अगले महीने तैयार हो जाएगा हीरक जयंती द्वार

Sat, 20 Jun 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The opening of the new gate will reduce the travel distance by two kilometers for those coming from the Mohaddipur-Bichhiya direction.
रेलवे म्यूजियम के पास बन रहा डीडीयू का हीरक जयंती द्वार। 
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों को नए सत्र में हीरक जयंती द्वार की सौगात मिल जाएगी। यह गेट रेल म्यूजियम के पास दीक्षा भवन के सामने 1.72 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। छह अगस्त को आयोजित दीक्षांत समारोह से पहले इस गेट के शुभारंभ की योजना है।
विज्ञापन

डीडीयू की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ (एक मई 2025) के अवसर पर 30 अप्रैल को इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। दीक्षा भवन के पास मेन रोड से लगभग 40 मीटर अंदर यह गेट बनाया जा रहा है, ताकि मेन रोड पर जाम की स्थिति न बने। इस गेट से प्रवेश के बाद इंजीनियरिंग और प्रबंधन विभाग की बिल्डिंग के पीछे की खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


डीडीयू परिसर में वाहन समेत प्रवेश व निकासी के लिए फिलहाल एक ही स्थायी गेट है। नया गेट बन जाने से मेन गेट का बोझ तो कम होगा ही, छात्रों को भी कैंपस में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मोहद्दीपुर व बिछिया की ओर से आने वाले छात्रों को करीब दो किलोमीटर का चक्कर कम लगाना होगा। इससे उनका समय भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षा भवन का जीर्णोद्धार कार्य भी अंतिम चरण में
डीडीयू के अभियंता शशांक श्रीनेत ने बताया कि दीक्षा भवन का जीर्णोद्धार करीब डेढ़ वर्ष पहले शुरू हुआ था। कुल 9.53 करोड़ रुपये की लागत से इसका जीर्णोद्धार कार्य चल रहा है। अब सिर्फ फिनिशिंग, साइट डेवलपमेंट, कंट्रोल पैनल, वीआरवी एसी का काम अंतिम चरण में है। इसे 30 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह नया परीक्षा मूल्यांकन भवन भी जुलाई या अगस्त तक खुल जाएगा। मूल्यांकन भवन 8.22 करोड़ रुपये की लागत से बन गया है। वहां फर्नीचर भी लग गए हैं। वहां एसी का कार्य होने के साथ ही बैकअप के लिए जेनरेटर लगना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।



बोलीं कुलपतिनए सत्र में हीरक जयंती द्वार खुल जाएगा। इसका गुंबद राजस्थान से आ रहा है। गेट के पास ही पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। इससे छात्रों का समय बचेगा। दीक्षा भवन के जीर्णोंद्धार व परीक्षा मूल्यांकन भवन का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article