फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The objective of teaching the nuances of science to children through play.

Gorakhpur News: दो माह में तैयार होगा विश्वस्तरीय महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क

Thu, 16 Jul 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The objective of teaching the nuances of science to children through play.
- बच्चों को खेल-खेल में विज्ञान की बारीकियां सिखाने का उद्देश्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला परिसर में निर्माणाधीन महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क अगले दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा। बच्चों को खेल-खेल में विज्ञान की बारीकियां सिखाने के उद्देश्य से विकसित किए जा रहे इस विश्वस्तरीय पार्क पर 15.90 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्रदेश के दूसरे विज्ञान पार्क के रूप में विकसित हो रही इस परियोजना का 75 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की कार्यदायी संस्था के तहत पार्क का निर्माण तीन जुलाई 2024 से चल रहा है। जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने अधीनस्थ अधिकारियों को 20 सितंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया है। पार्क तैयार होने के बाद यह गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल के बच्चों के लिए विज्ञान शिक्षा और मनोरंजन का आधुनिक केंद्र बनेगा। निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार, एंट्रेंस प्लाजा, कैनोपी कैफेटेरिया, टिकट घर, सोवेनियर शॉप, ओपन एयर थिएटर, डायनासोरियम और इलेक्ट्रिक सब स्टेशन के स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं एस्ट्रोनॉमी एंड इंडियन स्पेस प्रोग्राम गैलरी में स्टोन फ्लोरिंग का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन



डायनासोरियम होगा प्रमुख आकर्षण
पार्क को पूरी तरह हाईटेक और इंटरेक्टिव स्वरूप दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी किताबों के साथ-साथ प्रयोगात्मक तरीके से विज्ञान की अवधारणाओं को समझ सकें। यहां स्थापित होने वाला डायनासोरियम प्रमुख आकर्षण होगा जहां छात्र प्रागैतिहासिक जीवों के बारे में रोचक जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके अलावा भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम और खगोल विज्ञान पर आधारित विशेष गैलरी युवाओं में विज्ञान एवं अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाने का माध्यम बनेगी। उपाध्यक्ष का कहना है कि पार्क शुरू होने के बाद यह विज्ञान शिक्षा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed