फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The number of passengers going to Bihar increased at the station.

Gorakhpur News: ट्रेन में सीट पाने के लिए यात्रियों को करनी पड़ी जद्दोजहद

Tue, 03 Mar 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The number of passengers going to Bihar increased at the station.
- स्टेशन पर बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। त्योहार के मौके पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण रेलवे स्टेशन पर भीड़ का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बाघ एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच भारी जद्दोजहद देखने को मिली। खासकर जनरल कोच में सीट पाने को लेकर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

बाघ एक्सप्रेस भाटपाररानी, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीवान, मैरवा, छपरा और बरौनी जाने वाले यात्रियों के लिए प्रमुख ट्रेन है। सोमवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 47 मिनट की देरी से प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। देरी के कारण प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ और बढ़ गई। ट्रेन लगते ही जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। स्थिति को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला। जवानों ने कोच के दरवाजे पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और यात्रियों को लाइन लगाकर डिब्बे में चढ़ाया। भाटपार रानी जाने वाले यात्री अखिलेश शर्मा ने बताया कि वह ट्रेन के समय से करीब एक घंटे पहले स्टेशन पहुंच गए थे। उस समय भीड़ कम थी लेकिन ट्रेन लेट होने से यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई। उन्होंने कहा कि सीट मिलना मुश्किल लग रहा है और संभव है कि खड़े होकर ही सफर करना पड़े। वहीं, मुजफ्फरपुर जाने वाले रोहन श्रीवास्तव ने कहा कि वह एक घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे थे लेकिन इतनी भीड़ देखकर हैरान रह गए। त्योहार के कारण ज्यादातर लोग घर लौट रहे हैं, जिससे ट्रेनों में भारी दबाव है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed