फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The nights started getting cold...the mercury dropped to 12.4 degrees Celsius.

Gorakhpur News: सर्द होने लगी रातें.....पारा लुढ़क कर 12.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Sun, 26 Nov 2023 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The nights started getting cold...the mercury dropped to 12.4 degrees Celsius.
सर्द होने लगी रातें.....पारा लुढ़क कर 12.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से बना हुआ है नीचे
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। अब सुबह-शाम ठंड से सिहरन महसूस होने लगी है। वहीं रातें भी सर्द होने लगी हैं। तीन दिन से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। शुक्रवार की रात पारा लुढ़क कर 12.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।


अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का अहसास होने लगा है। शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे कम है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान का पारा लुढ़कने से रात में अब ठंड का अहसास होने लगा है। दिन में सूरज की किरणों के रहने तक राहत है। सूरज के बादल में छिपते ही सिहरन का एहसास होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो मौसम का उतार-चढ़ाव अभी ऐसे ही एक दिसंबर तक बना रहेगा। 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान 11 व अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

-----
ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ी

ठंड बढ़ने से अब लोग ऊनी कपड़े पहन कर घर से निकलने लगे हैं। रात में भी अब कंबल और रजाई का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं दुकानों पर भी गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed