फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The new year will be auspicious, and the influence of the sun will prevail.

Gorakhpur News: शुभ होगा नया साल, सूर्य की रहेगी प्रभावशीलता

Sat, 27 Dec 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The new year will be auspicious, and the influence of the sun will prevail.
गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभाग अध्यक्ष डॉक्टर दिग्विजय शुक्ल
- 2026 का मूलांक होगा एक
विज्ञापन

- 1,10,19 व 28 तारीख को जन्मे लोगों को ज्यादा लाभ
- 29 दिसंबर को वृश्चिक से धनु में प्रवेश कर रहे बुध

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। नए साल 2026 का आगाज कुछ ही दिन में होने वाला है। यह नया साल लोगों के लिए शुभ होगा। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, आने वाले साल का मूलांक एक है। इस कारण अगले साल सूर्य की प्रभावशीलता रहेगी। सूर्य के प्रभाव से लोगों को ज्यादा लाभ होगा। वहीं एक, 10, 19 व 28 तारीख को जन्मे लोगों को ज्यादा लाभ होगा। इसके साथ ही 29 को बुध का वृश्चिक से धनु में प्रवेश कर रहे हैं जो लाभ देंगे। वहीं गोरखनाथ संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि आने वाला साल ज्यादातर लोगों के लिए ठीक होगा। भगवान भोलेनाथ की आराधना व नियमित रूप से सूर्य देव को जल चढ़ाना शुभ होगा।
--
इन राशियों पर यह होगा असर

मेष - पराक्रम बना रहेगा। व्यापारिक स्थिति ठीक होगी। जून के बाद भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का अवसर मिलेगा। घर में उत्सव संभव है। प्रेम, संतान व भौतिक सुख-सुविधा के लिए शुभ होगा।
विज्ञापन


वृषभ - धनार्जन होता रहेगा। जो भी मुख्य कार्य हैं जून तक चलता रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। जून के बाद व्यवसाय ठीक होगा। कोर्ट कचहरी में विजय होगा। अपनों से मन मुटाव समाप्त होगा। व्यापार में रुक-रुक कर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन- शादी-विवाह की स्थिति ठीक रहेगी। जून के बाद धन व कुटुंबों में वृद्धि होगी। सभी स्थितियां ठीक दिखाई दे रही हैं। भाग्य में थोड़े रोड़े रहेंगे लेकिन सब कुछ ठीक होगा।

कर्क- बहुत वर्षों के बाद अत्यंत शुभकारी समय का निर्माण हो रहा है। जून के बाद भाग्य बहुत साथ देगा। शुभता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सब कुछ ठीक रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह- जून से पहले जो भी निवेश करने हैं कर लें। जून के बाद खर्च की अधिकता आ सकती है, लेकिन खर्च शुभ कार्यों में होगा। स्वास्थ्य व व्यापार सब कुछ ठीक रहेगा।

कन्या- अत्यंत शुभकारी समय होगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। लंबी यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य व व्यापार काफी अच्छा रहेगा।

तुला-व्यापारिक स्थिति काफी ठीक होगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। नए प्रतिष्ठान की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य व व्यापार बहुत अच्छा होगा।

वृश्चिक-जून के बाद पहले से काफी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार व प्रेम संतान की स्थिति ठीक हो जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोंण से शुभ समय हो जाएगा।

धनु- महत्वपूर्ण कार्यों को जून से पहले निपटा लें। इसके बाद मध्यम समय का निर्माण हो जाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। प्रेम व संतान की स्थिति ठीक रहेगी।

मकर- शादी-विवाह तय हो सकता है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। शत्रु मित्रवत व्यवहार करेंगे। जून के बाद नौकरी चाकरी की स्थिति बनेगी। मन मुटाव दूर होगा। बाकी सब ठीक रहेगा।

कुंभ- संतान, प्रेम व विद्यार्थियों के लिए अत्यंत शुभकारी जून तक रहेगा। जून के बाद शत्रुओं पर विजय पाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कहीं न कहीं शुभता में कुछ कमी हो सकती है।


मीन- पराक्रमी होंगे। व्यावसायिक स्थिति ठीक रहेगी। जून के बाद स्थिति और ठीक होगी। एक अच्छा निर्णय लेंगे जिसके कारण जीवन में उपलब्धि होगी। मानसिक स्थिति शुभ होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed