{"_id":"693dbcf38e232cafb601892f","slug":"the-new-fob-foot-overbridge-at-the-railway-station-could-be-ready-by-holi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1164461-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होली तक तैयार हो सकता है रेलवे स्टेशन पर नया एफओबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होली तक तैयार हो सकता है रेलवे स्टेशन पर नया एफओबी
विज्ञापन
- प्लेटफाॅर्म नंबर पांच-छह पर निर्माणाधीन एफओबी का कार्य हुआ तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के निरीक्षण के बाद रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण कार्य तेज हो गया है। जीएम ने निरीक्षण के दौरान देरी पर नाराजगी जताते हुए होली तक एफओबी तैयार करने का आदेश दिया था। प्लेटफाॅर्म नंबर तीन-चार पर एफओबी की नींव के निमार्ण के बाद प्लेटफाॅर्म नंबर पांच-छह पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए पहले तीन एफओबी थे। दो साल पहले इनमें से एक एफओबी को क्षतिग्रस्त होने की वजह से बंद कर दिया गया था। इसके बाद इसके बगल में ही नए एफओबी का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग एक महीने पहले जीएम उदय बोरवणकर ने इसका निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने एफओबी के निर्माण की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई थी। उसके बाद से ही एफओबी के निर्माण कार्य में तेजी आई है।
काफी समय से प्लेटफाॅर्म नंबर तीन-चार पर चल रहे एफओबी की नींव के निर्माण को पूरा कर लिया गया है। साथ ही प्लेटफाॅर्म नंबर पांच-छह पर भी एफओबी की नींव का निर्माण शुरू कर दिया गया है। वहीं, एक सप्ताह पहले प्लेटफाॅर्म नबर नौ पर भी एफओबी के निर्माण स्थल को घेरा गया है। जल्द ही यहां भी निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।