{"_id":"694d9cb6ebbb1b287b0e33b2","slug":"the-names-of-334-people-from-newas-have-been-removed-from-the-voter-list-leaving-villagers-baffled-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1176675-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नेवास के 334 लोगों के नाम मतदाता सूची से विलोपित, ग्रामीण हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नेवास के 334 लोगों के नाम मतदाता सूची से विलोपित, ग्रामीण हैरान
विज्ञापन
घघसरा। पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद पाली ब्लॉक की ग्राम पंचायत नेवास गांव के 334 लोगों का नाम कट गया है। जबकि, सारे मतदाता गांव में ही रह रहे हैं। मतदाता सूची देखने के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है और अधिकारियों से कटे हुए नाम को मतदाता सूची में जोड़ने की सिफारिश की है।
नेवास निवासी हनुमान तिवारी ने बताया कि मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, जबकि मैं गांव में ही रह रहा हूं। वोटर लिस्ट में मेरा नाम जोड़ा जाए। वहीं, उषा चौरसिया का कहना है कि मैं महिला समूह की सक्रिय सदस्य हूं। कई बार वोट भी दे चुकी हूं। लिस्ट से नाम कटने से हैरान हूं। इसके अलावा ग्राम पंचायत नेवास के राजस्व गांव कोटिया निवासी सहजनवां तहसील में कार्यरत कर्मचारी सुरेंद्र तिवारी का कहना है कि मेरे और गांव के अन्य लोगों का नाम विलोपित की सूची में डाल दिया गया है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर सूची संशाेधित की जाए।
मतदाता सूची में बढ़ोतरी, विलोपन और संशोधन की जिम्मेदारी बीएलओ को दी गई थी। बीएलओ गिरिजेश प्रसाद और पुरुषोत्तम प्रसाद के मुताबिक, उन्होंने सभी फाॅर्म भरकर पंचायत कार्यालय पाली में जमा कर दिया गया था। पंचायत कार्यालय से फाॅर्म को तहसील सहजनवां भेज दिया गया था। मतदाता सूची तैयार करने की जिम्मेदारी तहसील की है।
विज्ञापन
बीएलओ को दिया गया फाॅर्म (संसोधन, बढ़ोतरी और विलोपन) तहसील पर दे दिया गया था। सूची बनाने और प्रकाशन की जिम्मेदारी तहसील
इतने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलती है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- केसरी नंदन तिवारी, एसडीएम, सहजनवां