फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The name of the mafia's brother's wife has also come to light, police is searching for her

Gorakhpur News: माफिया के भाई की पत्नी का नाम भी सामने आया, तलाश में पुलिस

Fri, 18 Apr 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The name of the mafia's brother's wife has also come to light, police is searching for her
- शाहपुर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोली चलाने का मामला
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर अंकु शुक्ल के घर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गौरव पांडेय से पूछताछ के बाद माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय की पत्नी का भी नाम सामने आया है। इसके बाद पुलिस तलाश में लग गई।
पुलिस सूत्रों की मानें तो संजय ने न्यायालय में आत्मसमर्पण की अर्जी दी है, ताकि गिरफ्तारी से बचा जा सके। वहीं, क्राइम ब्रांच और शाहपुर पुलिस की टीम उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि संजय उपाध्याय की पत्नी की भूमिका भी मामले में संदिग्ध मिली है। फायरिंग की साजिश में उसके संलिप्त होने के संकेत मिले हैं, जिसके आधार पर उसका नाम विवेचना में जोड़ा गया है।
विज्ञापन

ये है मामला
घटना की शुरुआत 18 फरवरी से हुई, जब आरोपी अंकित पासवान ने खुद को माफिया विनोद उपाध्याय का भाई बताते हुए श्रीरामपुरम कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर अंकु शुक्ल से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद 23 फरवरी को गौरव पांडेय और अंबिका पासवान ने उनके घर पर जाकर गोली चलाने की कोशिश की, जो विफल रही। 24 फरवरी को फिर से दोनों घर पर पहुंचे और इस बार अंबिका ने कार पर गोलियां बरसा दीं। घटना के बाद पुलिस और एसओजी की कार्रवाई में पांच मार्च को गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें अंकित पासवान उर्फ मंटू, अंबिका पासवान, नितिन मिश्रा, साहिल अली और शुभम श्रीवास्तव शामिल थे। इनके पास से अवैध असलहे, कारतूस, दो बोलेरो और एक बाइक बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना की जांच पड़ताल गहनता से चल रही है। कुछ और लोगों की भूमिका संदिग्ध मिली है, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed