फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Munshi Premchand Auditorium was inaugurated; the 'Ek Nai Asha' (A New Hope) organization facilitated its construction.

Gorakhpur News: मुंशी प्रेमचंद सभागार का लोकार्पण, ‘एक नई आशा’ संस्था ने कराया निर्माण

Sat, 27 Dec 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The Munshi Premchand Auditorium was inaugurated; the 'Ek Nai Asha' (A New Hope) organization facilitated its construction.
- सदर सांसद रवि किशन ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ‘एक नई आशा’ संस्था की ओर से गोद लिए गए रावत पाठशाला परिसर में निर्मित सभागार का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के नाम पर इसका नामकरण मुंशी प्रेमचंद सभागार किया गया है।
सभागार का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने फीता काटकर एवं शिलापट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी दुर्गेश बजाज भी उपस्थित रहे। सांसद रवि किशन ने कहा कि ‘एक नई आशा’ संस्था समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सभागार के निर्माण से बच्चों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा। साथ ही उन्होंने संस्था के सदस्यों को अपने खर्च पर काशी भ्रमण कराकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन कराने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद संस्था अध्यक्ष अनूप बंका ने अतिथियों का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी स्वाती अग्रवाल ने बताया कि मुंशी प्रेमचंद ने इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी और बाद में यहीं शिक्षादान भी किया। उनकी स्मृति और प्रेरणा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से सभागार का नाम उनके नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं, गीता प्रेस के शिक्षक के निर्देशन में श्रीमद्भगवद्गीता का सस्वर पाठ एवं गायन हुआ, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और संस्कारमय बन गया। इस अवसर पर आशीष छापड़िया, सीमा छापड़िया, रुचि लीलाडिया, सवारी अग्रवाल, राधा सिंघानिया, कनक हरि अग्रवाल, निशि अग्रवाल, सुशील अग्रवाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed