फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Municipal Corporation Museum may be inaugurated this month.

Gorakhpur News: इसी महीने हो सकता है नगर निगम के म्यूजियम का लोकार्पण

Wed, 15 Apr 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation Museum may be inaugurated this month.
गोरखपुर। नगर निगम के इतिहास और कार्यप्रणाली को सहेजने के उद्देश्य से पुराने भवन में तैयार किया गया म्यूजियम जल्द ही आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। संभावना है कि इसी महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लोकार्पण के लिए गोरखपुर आएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम के पुराने भवन में बनाए गए इस म्यूजियम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से म्यूजियम के डिस्प्ले, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। इसके साथ ही बचे कार्यों को जल्द पूरा कर रिपोर्ट देने का निर्देश अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को दिया।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि म्यूजियम में नगर निगम के पुराने अभिलेख, महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और वर्षों से चली आ रही कार्यप्रणाली को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के विकास से जुड़ी पुरानी तस्वीरें और ऐतिहासिक यादों को भी संजोकर रखा गया है, जिससे आमजन को गोरखपुर के नगर प्रशासन के विकास क्रम व गोरखपुर शहर को समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि म्यूजियम न केवल शहर की विरासत को संरक्षित करेगा, बल्कि नई पीढ़ी को भी नगर निगम के कार्यों और इतिहास से परिचित कराएगा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed