{"_id":"69b481b4f00cce2d240f7867","slug":"the-mp-said-that-big-online-platforms-are-trying-to-capture-the-market-through-deep-discounts-and-aggressive-marketing-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1257435-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संसद में रवि किशन ने ऑनलाइन व्यापार पर सख्त नियम बनाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संसद में रवि किशन ने ऑनलाइन व्यापार पर सख्त नियम बनाने की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को छोटे एवं पारंपरिक व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया। उन्होंने धारा 370 के तहत विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि तेजी से बढ़ते ऑनलाइन व्यापार के कारण छोटे दुकानदारों और पारंपरिक व्यापारियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद ने कहा कि बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भारी छूट और आक्रामक मार्केटिंग के जरिए बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे छोटे व्यापारियों की आय प्रभावित हो रही है और कई दुकानदारों को अपने कारोबार बंद करने की नौबत आ रही है। सांसद ने ऑनलाइन व्यापार के लिए स्पष्ट और सख्त नियम बनाने, छोटे और पारंपरिक व्यापारियों के हितों की सुरक्षा और व्यापारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था, छोटे व्यापारियों और उनके परिवारों के लिए चिकित्सा बीमा तथा दुर्घटना बीमा जैसी योजनाएं सुनिश्चित करने की मांग की।