फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The MLA's car lost control after being hit by a dumper and collided with a divider

Gorakhpur News: डंपर की ठोकर से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई विधायक की गाड़ी

Tue, 24 Jun 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The MLA's car lost control after being hit by a dumper and collided with a divider
अचानक उल्टी दिशा में डंपर देख बचने के प्रयास में पलटी स्कॉर्ट वैन
विज्ञापन

- भगवानपुर टोल प्लाजा से 22 किलोमीटर दूर सिकरीगंज थाने के छतिहारी में हुई घटना, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
गोरखपुर। कैंपियरगंज के भाजपा विधायक व प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह सोमवार की शाम लखनऊ जाने के लिए काफिले के साथ निकले थे। आगे-आगे स्काॅर्ट की गाड़ी चल रही थी, उसके पीछे विधायक की गाड़ी थी। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर भगवानपुर टोल प्लाजा से 22वें किलोमीटर पर छतिहारी गांव के सामने कट पर मुड़ने के लिए एक तेज रफ्तार डंपर अचानक उल्टी दिशा से आ गया। यह देख स्कॉर्ट की गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने दाहिनी तरफ वाहन मोड़ने की कोशिश की। लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। पीछे चल रही पूर्व मंत्री की गाड़ी में डंपर से ठोकर लगा और डिवाइडर से टकरा गई।
जंगल कौड़िया में सीएचसी के नव निर्मित इमरजेंसी भवन का उद्धाटन करने और महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय में पोद्दार कैंसर अस्पताल की तरफ से आयोजित जागरूकता शिविर में शामिल होने के बाद भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह सोमवार की शाम लखनऊ रवाना हुए। विधायक की गाड़ी राजन, जबकि स्कॉर्ट की गाड़ी प्रदीप चला रहा था। इस घटना में चोटिल सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि वाहन की गति नियंत्रित थी। अचानक लिंक एक्सप्रेस-वे के कट पर घूमने के लिए एक डंपर गलत दिशा में घुस गया। यह देख आगे चल रहे स्कॉर्ट वाहन को चला रहे चालक प्रदीप (40) ने गाड़ी को दाहिने तरफ मोड़ने की कोशिश की, लेकिन स्पीड तेज होने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क पलट गई। उसमें सवार सुरक्षा कर्मी प्रेम कुमार (29), कार्तिक प्रसाद (30), दीवान कामेश्वर प्रसाद (32), अनिल सिंह यादव (42), राजकुमार (35) चोटिल हो गए। इसमें प्रेम व चालक प्रदीप को गंभीर चोटें आई हैं। उनके सिर व सीने में चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

-
विधायक के कंधे में लगी है चोट
इस हादसे में विधायक को बाएं कंधे में चोटें आई हैं। वाहन चालक राजन भी घायल हो गया। विधायक को शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार विधायक के कंधे में चोट ज्यादा है, प्लेट डालनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
डीआईजी ने सुरक्षा कर्मियों का लिया जायजा
भाजपा विधायक की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के चोटिल होने की सूचना पर डीआईजी डॉ. एस चन्नपा सोमवार की रात करीब दस बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों का हाल जाना। उनके साथ सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी मौजूद रहे।

-------
अस्पताल पर शुभचिंतकों का लगा तांता
लिंक एक्सप्रेस-वे पर विधायक फतेह बहादुर सिंह के चोटिल होने के बाद उनके शुभचिंतकों व समर्थकों की भीड़ निजी अस्पताल पर उमड़ पड़ी। अस्पताल के अंदर से लेकर बाहर तक भीड़ जमा रही। हादसे की सूचना पर मौके पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, जंगल कौड़िया विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, बम भोले शाही, रंजीत सिंह पिंटू, वीरेंद्र सिंह प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा आदि पहुंच गए और रेफर होने तक वहां डंटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed