फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The miscreants who entered the house beat up the women and looted them

Gorakhpur News: घर में घुसे बदमाशों ने महिलाओं को मारपीट कर की लूटपाट

Wed, 31 Jul 2024 06:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who entered the house beat up the women and looted them
कौड़ीराम। गगहा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर में सोमवार की रात एक मकान में लूटपाट का मामला सामने आया है। सात से आठ की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने घर में मौजूद दो महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया, इसके बाद पूरा घर खंगाल दिया। पीड़ित के अनुसार नकद व जेवर मिलाकर कुल पांच लाख रुपये का सामान बदमाश उठा ले गए हैं।
विज्ञापन

गिरधरपुर निवासी डॉ. सुदामा प्रसाद सोमवार को किसी मरीज को देखने बड़हलगंज गए थे। रात में वहीं रुक गए थे। घर पर उनकी मां भानमती व भाई की पत्नी रीता मौजूद थीं। पीड़ितों के अनुसार रात में सात-आठ की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उनकी मां व बहू को मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद घर का एक-एक कमरा खंगाला। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed