फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The miscreants took away jewelry worth lakhs including cash, smelling drugs to the woman

Gorakhpur News: महिला को नशीला पदार्थ सुंघा नकदी समेत लाखों के जेवरात ले गए बदमाश

Sun, 27 Nov 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
The miscreants took away jewelry worth lakhs including cash, smelling drugs to the woman
महिला को नशीला पदार्थ सुंघा नकदी समेत लाखों के जेवरात ले गए बदमाश
विज्ञापन

उसका बाजार। उसका बाजार थाना क्षेत्र के महनी गांव में रविवार की शाम बदमाशों ने एक घर में महिला को नशीला पदार्थ सुंघा कर बंधक बनाया और फिर नकदी समेत लाखों के जेवरात उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
क्षेत्र के महनी गांव निवासी प्रेम शंकर द्विवेदी के भाई जयप्रकाश द्विवेदी के घर भागवत कथा हो रही है। रविवार की शाम उनकी पतोहू डाली को छोड़ परिवार के सभी सदस्य आरती में शामिल होने गए थे। इस दौरान बदमाश उनके घर में घुस गए और डाली को कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका मुंह बांध दिया। बदमाशों में से एक घर के मुख्य फाटक को बाहर से कुंडी बंद कर रखवाली करने लगा।
विज्ञापन

इस बीच घर में घुसे बदमाशों ने बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखी नगदी और जेवरात निकाल लिए। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य घर में आए तो बहू को बेहोशी की हालत में देख सन्न रह गए। कमरे में रखे बक्से का ताला टूटा देख होश उड़ गए। कुछ देर बहू को होश आया तो उसने सारी बात बताई। परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एसओ बलजीत राव ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मौके पर पहुंच कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed