{"_id":"695979cdbdb73477640b5af5","slug":"the-minor-girl-was-found-safe-within-a-few-hours-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1186042-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नाबालिग लड़की को कुछ घंटों में सकुशल खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नाबालिग लड़की को कुछ घंटों में सकुशल खोज निकाला
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत एक गांव में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे कुछ ही घंटों में सकुशल तलाश लिया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी 12 वर्षीय बहन की पड़ोसी गांव के लड़के वीरेंद्र से बातचीत होती थी। लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। शनिवार को परिजनों की तहरीर मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जंगल कौड़िया चौकी प्रभारी विकास मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे लड़की को सकुशल खोज लिया।
सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम गठित की गई और लड़की को सुरक्षित तलाश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।