फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Minister in charge hoisted the tricolor at the parade ground and honored the policemen.

Gorakhpur News: परेड ग्राउंड में प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा,पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Wed, 28 Jan 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The Minister in charge hoisted the tricolor at the parade ground and honored the policemen.
परेड की सलामी लेते मुख्य अति​थि स्वतंत्रदेव सिंह।
गोरखपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोरखपुर पुलिस परेड ग्राउंड पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। पूरे मैदान को तिरंगे रंग से सजाया गया था और देशभक्ति का माहौल हर ओर देखने को मिला। सुबह 9:30 बजे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री एवं गोरखपुर के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने तिरंगा फहराकर समारोह का शुभारंभ किया और इसके बाद परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। यह सम्मान उनके द्वारा कानून व्यवस्था को बनाए रखने और उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज हमारा देश तेजी से तरक्की कर रहा है। यह उपलब्धि उन वीर सैनिकों की वजह से संभव हो पाई है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सेवा की। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जो समारोह का मुख्य आकर्षण बनीं। इन प्रस्तुतियों ने पूरे मैदान में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। बच्चों के प्रदर्शन को देखकर मुख्य अतिथि और अन्य अधिकारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम मेंएसएसपी राज करन नय्यर, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, ,एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र, एसपी उत्तरी दिनेश पूरी, एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय, एसपी क्राइस सुधीर जायसवाल, सीओ गोरखनाथ रवि सिंह, सीओ लाइंस अरुण कुमार एस समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके आलावा एडीजी जोन मुथा अशोक जैन, डीआईजी एस चनप्पा ने अपने कार्यालय में झंडा फहराया और पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed