फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The meteorological center in Singhadia recorded 41.4 mm of rain, while the DDU's Vedan station recorded 55.8 mm.

Gorakhpur News: जमकर बरसे बदरा, 81 किमी प्रतिघंटा तक की रफ्तार से चली आंधी

Tue, 05 May 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The meteorological center in Singhadia recorded 41.4 mm of rain, while the DDU's Vedan station recorded 55.8 mm.
गोरखपुर। बिन मौसम बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी बदरा जमकर बरसे। इस दौरान 81 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली। दिन में करीब साढ़े तीन घंटे तक हुई कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर करीब 12 बजे आसमान में तेजी से काले बादल छा गए। इसके बाद 12:13 बारिश शुरू हुई और अपराह्न 3: 42 बजे तक रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। बीच में कई बार तेज बारिश भी हुई। सिंघड़िया स्थित मौसम विज्ञान केंद्र पर 41.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। तापमान अधिकतम 32 और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में स्थापित वेदर स्टेशन पर दिन में 55.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद शाम छह बजे करीब 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। वेदर स्टेशन के सह समन्वयक डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद ने बताया कि परिसर में कुल 55.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि बारिश के दौरान कई बार 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस दौरान अधिकतम गति 81 किमी प्रतिघंटा तक दर्ज की गई। मंगलवार को भी गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना है। उसके बाद छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि नौ मई तक आसमान में बादल घिरे रहेंगे।





पांच मिनट तक 100 एमएम प्रतिघंटा की रफ्तार से हुई बारिश
डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद ने बताया कि दोपहर 12:22 बजे से पांच मिनट तक करीब 100 एमएम प्रतिघंटा की गति से बारिश हुई। दोपहर 12:22 बजे 90 एमएम प्रतिघंटा, 12:23 बजे 113 एमएम प्रतिघंटा, 12:24 बजे 113 एमएम प्रतिघंटा, 12:25 बजे 100 एमएम प्रतिघंटा और 12:26 बजे 90 एमएम प्रतिघंटा की रफ्तार से बारिश दर्ज की गई। इसके बाद बारिश धीमी होती गई।



पिछले छह दिनों में 101 एमएम हुई बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मौसम में बदलाव की वजह से पिछले छह दिनों में 101.1 एमएम बारिश हो चुकी है। 29 अप्रैल को 19.2 एमएम बारिश हुई थी। 30 अप्रैल को 13.4, एक मई को 27.1 और चार को 41.4 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed