फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The mayor asked all 80 councillors to submit proposals worth Rs 12 lakh each.

Gorakhpur News: 9.60 करोड़ से 80 वार्डों में पार्कों का होगा सुंदरीकरण

Fri, 03 Apr 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The mayor asked all 80 councillors to submit proposals worth Rs 12 lakh each.
- महापौर ने सभी 80 पार्षदों से 12-12 लाख रुपये के प्रस्ताव मांगे
विज्ञापन



गोरखपुर। मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने नगर निगम के सभी 80 वार्डों के पार्षदों से 12-12 लाख रुपये के प्रस्ताव मांगे हैं। उन्होंने इस धनराशि से पार्कों में उपेक्षित पड़े पार्क को सुविधा सम्पन्न बनाने के साथ उसके सौंदर्यीकरण की इच्छा व्यक्त की है।

बृहस्पतिवार को जारी पत्र के मुताबिक, जल्द से जल्द प्रस्ताव मांगे गए हैं। दरअसल में वित्त वर्ष 2025-26 के तहत मार्च माह के आखिर में मिली 15वां वित्त की अंतिम किस्त की धनराशि से महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव सभी वार्डों में कम से कम एक पार्क को सुविधा सम्पन्न करने के साथ उसके सौंदर्यीकरण की इच्छा जताई है। यही वजह है कि उन्होंने 09.60 करोड़ रुपये से कम से कम 80 पार्कों के लिए योजना बनाई है। इन पार्कों का चयन पार्षदों को स्वयं करना है। इन धनराशि से पार्कों में ओपेन जिम, चाहरदीवारी, पाथवे और पौधरोपण संबंधी कार्य कराए जा सकते हैं। महापौर की इस पहल का पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, ऋषि मोहन वर्मा, रविंद्र सिंह, जिलाउल इस्लाम, शिवेंद्र मिश्रा, देवेंद्र गौड़ पिंटू, अजय ओझा, धर्मेंद्र सिंह, छोटेलाल गुप्ता, आलोक सिंह विशेन समेत अन्य पार्षदों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed