{"_id":"69fba942e34c96ef3d0fd375","slug":"the-mayor-and-municipal-commissioner-held-a-meeting-regarding-waterlogging-due-to-rain-and-expressed-their-displeasure-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1312612-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नहीं होने पाए जलभराव, चलने चाहिए सभी पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नहीं होने पाए जलभराव, चलने चाहिए सभी पंप
विज्ञापन
- मेयर व नगर आयुक्त ने बारिश से जलभराव को लेकर की बैठक, जताई नाराजगी
गोरखपुर। महानगर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर बुधवार को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पिछली बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने पर नाराजगी जताते हुए मेयर और नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी बारिश से पहले जलनिकासी की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। कहीं जलभराव न होने पाएं, इसके लिए सभी पंप चलने चाहिए।
बैठक में जलभराव वाले चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि सभी स्थानों पर पंप की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खराब पड़े पंपों की तत्काल मरम्मत कराई जाए और उन्हें संचालित करने के लिए पर्याप्त डीजल की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित कर ली जाए। साथ ही हर पंप पर ऑपरेटर की ड्यूटी तय करने के भी निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के सफाई निरीक्षकों और जोनल सेनेटरी अधिकारियों को शहर के सभी नालों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जलकल, अधिशासी अभियंता, सभी जोनल अधिकारी, निर्माण विभाग के अभियंता और सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।