फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The match was played at Abhay Nandan Inter College.

Gorakhpur News: आयुष के दोहरे शतक से सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की बड़ी जीत

Mon, 22 Jun 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The match was played at Abhay Nandan Inter College.
गोरखपुर। अभयानंदन इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर खेले गए अंडर-19 क्रिकेट मैच में सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने एनएस क्रिकेट एकेडमी को 208 रन से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की। मैच के नायक रहे सरमाउंट के कप्तान आयुष पांडेय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट पर 512 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान आयुष पांडेय ने मात्र 92 गेंदों पर 217 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 22 चौके और 19 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा समीर नंदन उपाध्याय ने 56, रौनक अग्रवाल ने 53, अतुल यादव ने 47, उत्कर्ष सिंह बघेल ने 42 और नसुरुद्दीन ने 20 रन का योगदान दिया। एनएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से शिवम नायक ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

513 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 307 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रचित दुबे ने 106 गेंदों पर 84 रन बनाए। प्रियांशु ने 62 गेंदों पर 63 रन, जबकि अंकित यादव ने 27 गेंदों पर 43 रन की तेज पारी खेली। अंश और अक्षय यादव ने 23-23 रन बनाए। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की ओर से अजय यादव, समीर नंदन उपाध्याय, गौरव प्रताप और शिवम कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के बाद दोहरा शतक लगाने वाले सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी के विकेटकीपर बल्लेबाज आयुष पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार एनएस क्रिकेट एकेडमी के कोच सरताज अली ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed