{"_id":"69ade59b2b97def7e50f3776","slug":"the-markets-are-bustling-with-activity-with-people-flocking-to-shop-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1251935-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ईद का बाजार सजा, उमड़ रहे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ईद का बाजार सजा, उमड़ रहे खरीदार
विज्ञापन
बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ रहा लोगों का हुजूम
रेती बाजार, भुआ शहीद, घंटाघर, जाफरा बाजार, गोरखनाथ में दुकानों से जमकर हो रही खरीदारी
गोरखपुर। ईद करीब आते ही शहर के बाजारों की रौनक बढ़ती जा रही है। रविवार की शाम शहर के अलग-अलग बाजारों में ईद का उत्साह नजर आया। रमजान के रोजों के बीच बाजारों में चहल-पहल खासकर इफ्तार के बाद देखने को मिल रही है। रोजा खोलने के बाद लोग परिवार के साथ खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। देर रात तक बाजार गुलजार रहे और दुकानों की रोशनी पूरे इलाके को त्योहार के रंग में रंगती हुई नजर आई।
रेती, गीता प्रेस रोड और जाफरा बाजार में कपड़ों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। नई डिजाइन के कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट, बच्चों के फैंसी कपड़े और महिलाओं के सूट-दुपट्टों की अच्छी रेंज ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। वहीं, घंटाघर के आसपास जूते-चप्पल, चूड़ी, इत्र और टोपी की दुकानों पर भी अच्छी बिक्री हो रही है।
खरीदारी करने आए शाहपुर के सज्जाद ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी ईद की खरीदारी के लिए परिवार के साथ बाजार आए हैं। बच्चों के कपड़े और जूते खरीदे हैं। कीमतें थोड़ी बढ़ी हैं, लेकिन त्योहार की खुशी के आगे यह ज्यादा मायने नहीं रखती। वहीं जाफरा बाजार में खरीदारी कर रहीं फरजाना खातून ने बताया कि इस बार बाजार में अच्छी वैरायटी मिल रही है। बच्चों के लिए कपड़े और अपने लिए चूड़ियां ली हैं। ईद से पहले बाजार की रौनक देखकर मन खुश हो जाता है।
विज्ञापन
दुकानदारों के मुताबिक इस बार बाजार की शुरुआत धीरे हुई थी, लेकिन अब रफ्तार पकड़ने लगी है। रेती बाजार के कपड़ा व्यापारी मोहम्मद खालिद ने बताया कि रमजान के दूसरे हफ्ते से ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हमें उम्मीद है कि ईद से पहले के आखिरी चार-पांच दिनों में बाजार अपने चरम पर होगा।
रेती इलाके के जूता दुकानदार इरफान खान का कहना है कि इस बार युवाओं में स्पोर्ट्स शू और डिजाइनर सैंडल की मांग ज्यादा है। वहीं इत्र और टोपी के दुकानदारों का कहना है कि ईद नजदीक आते ही इन चीजों की बिक्री अचानक बढ़ जाती है। कपड़ों और रेडीमेड परिधानों के साथ-साथ सेवइयां और ड्राई फ्रूट की दुकानों पर भी खरीदार पहुंच रहे हैं। व्यापारियों का अनुमान है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो इस बार का कारोबार पिछले साल से बेहतर हो सकता है।
इफ्तार के समय बढ़ जाती है बाजार की रौनक
रमजान के महीने में इफ्तार के वक्त शहर के बाजारों का नजारा अलग ही होता है। शाम होते ही खजूर, फल, पकौड़ी, समोसा और शरबत की दुकानों पर रोजेदारों की भीड़ लग जाती है। रेती, जाफरा बाजार और भुआ शहीद इलाके में कई अस्थायी स्टॉल भी लग जाते हैं।
इफ्तार के बाद लोग परिवार और दोस्तों के साथ खरीदारी के लिए निकलते हैं। दुकानदारों के मुताबिक रोजा खुलने के बाद से लेकर देर रात तक बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। इसी समय कपड़े, जूते और त्योहार से जुड़े सामान की खरीदारी तेज हो जाती है, जिससे बाजार की रौनक कई गुना बढ़ जाती है।