फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The main accused is misleading the police by changing his location, raids are being conducted in several states.

Gorakhpur News: लाेकेशन बदल कर पुलिस को गुमराह कर रहा मुख्य आरोपी, कई राज्यों में दबिश

Fri, 20 Feb 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The main accused is misleading the police by changing his location, raids are being conducted in several states.
अभिषेक सिंह हत्याकांड : मुंबई से बस्ती और अयोध्या के बाद अब दिल्ली में मिली लोकेशन, पुलिस के पहुंचने से पहले बदल दे रहा ठिकाना
विज्ञापन


गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ निवासी अभिषेक सिंह (18) की हत्या के मुख्य आरोपी निखिल कुमार गौड़ उर्फ गोलू उर्फ रितिक की तलाश में पुलिस कई राज्यों में दबिश दे रही है। गोला क्षेत्र के सुअरज निवासी मुख्य आरोपी निखिल घर में ताला बंद कर पत्नी, मां, बहन और छोटे भाई के साथ भागा हुआ है। पुलिस के अनुसार वह लगातार लोकेशन बदलकर गुमराह कर रहा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चार दिन पहले निखिल की लोकेशन मुंबई में मिली थी। स्थानीय पुलिस के साथ टीम जब तक उसे पकड़ने पहुंची, वह वहां से भी निकल चुका था। इसके बाद उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश की ओर पाई गई। जांच में पता चला है कि वह मुंबई से निकलकर पहले बस्ती पहुंचा और फिर अयोध्या की ओर चला गया। पुलिस टीम मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर उसका पीछा कर रही है, लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही ठिकाना बदल दे रहा है। फिलहाल, उसकी लोकेशन दिल्ली में मिलने के बाद पुलिस की विशेष टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी सर्विलांस के साथ-साथ स्थानीय इनपुट भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी लगातार मोबाइल सिमकार्ड ठिकाना बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार
अभिषेक सिंह की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों शाहपुर क्षेत्र के गीता वाटिका, आवास विकास कॉलोनी निवासी पवन कुमार और विजय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। जांच में सामने आया था कि वारदात की रात दोनों भाइयों ने अभिषेक के हाथ-पैर पकड़ रखे थे और मुख्य आरोपी निखिल ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की थी। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि निखिल की पत्नी से संबंधों के शक में हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस का दावा है कि निखिल की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड की साजिश और कारणों का पूरा पर्दाफाश हो सकेगा।




आरोपी की घेराबंदी की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तकनीकी टीम मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।
- ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी नार्थ

यह था मामला
नौसड़ निवासी अभिषेक सिंह की छह फरवरी की रात हत्या कर दी गई थी। सात फरवरी को उसकी खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि धारदार हथियार से 35 जगह गंभीर वार किए गए थे। पुलिस ने अभिषेक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि, पुलिस की जांच में कोई संलिप्तता न मिलने पर क्लीनचिट दे दी गई थी।


शराब पार्टी के बहाने बुलाया था आरोपियों ने
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने अभिषेक को शराब पार्टी और मौज-मस्ती के बहाने बुलाया था। नशे की हालत में उसे बाइक पर बैठाकर पेवनपुर गांव ले गए और चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग निकले थे। वारदात के बाद निखिल ने अभिषेक के बड़े भाई करन के पास हत्याकांड में इस्तेमाल बाइक 30 हजार रुपये में गिरवी रख दी। इसमें से 20 हजार रुपये उसने अपनी पत्नी के खाते में डाल दिए और 10 हजार रुपये लेकर परिवार के साथ घर में ताला बंद कर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed