{"_id":"6a13664f3e006c51f20e8efe","slug":"the-main-accused-in-the-murder-of-a-middle-aged-man-during-a-wedding-ceremony-dispute-is-trying-to-surrender-and-has-filed-an-application-in-the-court-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1332323-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी समारोह विवाद में अधेड़ की हत्या का मुख्य आरोपी सरेंडर की फिराक में, कोर्ट में अर्जी दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी समारोह विवाद में अधेड़ की हत्या का मुख्य आरोपी सरेंडर की फिराक में, कोर्ट में अर्जी दाखिल
विज्ञापन
- भौवापार गांव में पांच मई को घर में घुसकर पीटने का मामला, 15 मई को अस्पताल में हुई थी मौत
- दो आरोपी जेल में, मुख्य आरोपी ऋषभ सिंह उर्फ अंचल की तलाश कर रही पुलिस
- पुलिस का दावा- जल्द होगी गिरफ्तारी, आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर बचने की कर रहा कोशिश
गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में अधेड़ की पीटकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, जबकि आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण की अर्जी दाखिल की है।
घटना पांच मई की है, जब भौवापार गांव निवासी मान सिंह पर शादी समारोह के दौरान विवाद के बाद हमला किया गया था। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें बाबा राघव दास मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां 15 मई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने कुंदन सिंह, बलवंत सिंह उर्फ राहुल और ऋषभ सिंह उर्फ अंचल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुंदन और बलवंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन मुख्य आरोपी ऋषभ अब भी फरार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। इसी बीच उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण की अर्जी भी दाखिल की है।
विज्ञापन
इस मामले में एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।