{"_id":"694452fdf3861fcc870b7078","slug":"the-main-accused-in-the-celebratory-firing-incident-stemming-from-an-old-rivalry-has-been-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1169250-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में हवाई फायरिंग का मुख्य आराेपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में हवाई फायरिंग का मुख्य आराेपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपराइच। पिपराइच थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बुधवार रात मुख्य आरोपी नितिश पासवान को गिरफ्तार कर लिया। गुलरिहा थाना क्षेत्र के राजी सेमरा नंबर एक गांव निवासी नितिश के पास से तमंचा भी मिला। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना में शामिल उसका एक साथी शुभम अभी भागा हुआ है।
घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की है। आरोप है कि नितिश पासवान अपने साथी शुभम के साथ बाइक से जंगल छत्रधारी टोला शाहपुर निवासी राहुल भारती के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां पहुंचते ही दोनों ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इसके बाद राहुल को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित राहुल भारती ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार रात गोड़धोइया नाले के पास से मुख्य आरोपी नितिश पासवान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में नितिश ने बताया कि राहुल भारती से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। नितिश पासवान के खिलाफ पहले से भी दो आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।